पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर युवतियां हुई परेशान

Author Picture
By Sharma Published On: September 3, 2020
police
डबरा। जहा पूरा देश एक महा मरी से जूझ रहा है, वही डबरा में कुछ मनचलो के द्वारा सिख समुदाय की युवतियों के साथ छेड़ छाड़ का मामला सामने आया है, मनचलो के आतंक से युवतिया बहुत परेशान है और जब युवतीयां अपनी परेशानी लेकर डबरा देहात पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करवाने पहुंची तो पुलिस ने लाइट न होने के कारण रिपोर्ट नहीं लिखी और एफआईआर लिखने से भी मना कर दिया। युवतियों के पास सबूत होने के बाद भी पुलिस कोई कारवाही  नहीं कर रही है। युवतियों का  कहना है की वो पहले थाना गई थी वहां के थाना प्रभारी ने एफआईआर लिखने से मना कर दिया तो उन्हें मजबूरन एसपी के पास जाना पड़ा। उसके बाद जब युवतियों ने थाना प्रभारी को फ़ोन किया तो थाना प्रभारी ने बोला हम आपकी रिपोर्ट लिख तो रहे थे। आपको एसपी के पास जाने की क्या जरूरत थी अब जब आप एसपी के पास चली ही गई है हमे आपके केस की कोई जानकारी है। अब आपका केस एसपी ही देखेंगे।