Home एमपी समाचार गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना...

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना कहा मन में गोडसे और मुंह में गांधी रहते हैं

FILE PHOTO

भोपाल। मध्यप्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से  बात करते हुए एक बयान दिया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा का कि दिग्विजय सिंह के मन में गोडसे और मुंह में गांधी रहते हैं। वैक्सीन सिर्फ पाक को नहीं 65 देशों को दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह मुसलमानों को बरगलाना चाहते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान को वैक्सीन देने पर उंगली उठाकर दिग्विजय सिंह देश के मुस्लिमों को बरगलाना चाहते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘विश्व गुरु’ के रूप में भारत के बढ़ते कदम नहीं सुहा रहे हैं। उन्होंने क​हा कि बीजेपी मुस्लिमों की नहीं आतंकवाद की मानसिकता की विरोधी है।

बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। बिना टेस्ट के महाराष्ट्र से आ रहे लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी इसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दीदी का पांव टूटा था या प्लास्टर ढीला था। 24 घण्टे में पैर जोड़ने वाले डॉक्टर की देश को बहुत जरूरत है। ममता दीदी राजनीतिक पाखंड कर रही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि विधानसभा में नए विधायकों को मौका देना अच्छी पहल है। कांग्रेस भृम में चल रही है, कहीं भी सफल नहीं होगी। कोई नई तबादला नीति अभी राज्य सरकार ने जारी नहीं की है। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अबतक के चुनावों में बस झूठी घोषणा ही कि हैं। कांग्रेस क्या कर सकती है क्या नहीं जनता जानती है।

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप    

error: Content is protected !!
Exit mobile version