कुएं में मिला 11 फीट लंबा मगरमच्छ, मगरमच्छ के 35 बच्चें भी मिले

Author Picture
By Sharma Published On: June 29, 2023

मंदसौर। मामला नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव तुमड़ी में वालसिंह के खाली कुएं का है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला वहां पहुंचा था। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेतम नदी के पास यह कुआं है। मगरमच्छ ने कुएं के पास अंडे दिए होंगे। बच्चे निकलने लगे थे। मगरमच्छ कुएं में गिर गया होगा, जिससे वह उसमें फंस गई होगी। बुधवार सुबह जब मगरमच्छ दिखाई दिया, तो वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने आधे घंटे में मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने बच्चों को भी पिंजरे में रखा और फिर चंबल नदी में छोड़ने के लिए ले जाया गया।

 

 

मंदसौर के वन मंडलाधिकारी संजय रायखेरे ने कहा कि गांव तुमड़ी में 11 फीट के मादा मगरमच्छ को कुएं से रेस्क्यू किया है। कुएं के आसपास से मगरमच्छ के 35 बच्चे और तीन अंडे भी मिले हैं। सभी को चंबल नदी में छोड़ा गया है। टीम ने बहुत ही अच्छे तरीके से रेस्क्यू किया है।