गैस सिलेंडर में आग लगने से 11 लोग झुलसे, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Author Picture
By Sharma Published On: February 20, 2023

भिंड। गैस सिलेंडर में आग लगने से 11 लोग झुलस गए हैं।भिंड में शादी वाले घर में सिलेंडर ने आग पकड़ ली। लपटों की चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए। घटना गोरमी के कचनाव कलां की है।

 

पुलिस के मुताबिक, कचनाव कला गांव के अमर सिंह यादव के घर बेटे की शादी 22 फरवरी की है। घर में आज हल्दी की रस्में चल रही थी। दोपहर 12.30 बजे घर के अंदर खाना बनाया जा रहा था, तभी गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू करना चाहा, लेकिन नाकाम रहे। आग की चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।