MP में 11 वीं की छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म,नानी के किराएदार ने किया था दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: December 22, 2021

जबलपुर। जबलपुर जिले में 11वीं की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया। छात्रा के साथ जून में उसकी नानी के घर में रेप हुआ था। किराए से रहने वाले आरोपी ने प्यार भरी बातों में फंसा कर उसका शोषण किया। पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टर ने उसे 6 महीने का गर्भ बताया। छात्रा के बयान पर कुंडम पुलिस ने रेप सहित पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

 

कुंडम पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा की मां का बचपन में ही निधन हो चुका है। पिता नरसिंहपुर गोटेगांव में टीचर हैं। वह नानी के साथ कुंडम क्षेत्र में रहती है। नानी भी टीचर हैं। उसकी नानी के घर दो साल पहले रोहित उइके किराए से रहता था। इस कारण रोहित को जानती थी। अभी उसका परिवार संदाबेली कुंडम में रह रहा है। वर्तमान में उसकी नानी के घर रोहित की रिश्तेदार प्रियंका मार्को किराए से रह रही है।

 

रोहित का प्रियंका के यहां आना-जाना था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोचिंग और स्कूल आते-जाते रोहित उससे प्यार करता हूं, कहता था। वह उसे मना कर चुकी थी। जून 2021 में प्रियंका ने पार्टी रखी थी। खाना ऊपर छत पर बन रहा था। वह अकेली प्रियंका के कमरे में थी। तभी रोहित पहुंचा। मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी देकर भाग गया। शर्मिंदगी के चलते वह चुप रह गई।