कुएं में कूदकर 16 वर्षीय नाबालिग ने दी जान

Author Picture
By Sharma Published On: March 2, 2023

अनूपपुर। राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत 16 वर्षीय बच्ची ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। 16 वर्ष किशोरी की लाश सरपंच के घर से 200 मीटर दूरी पर मिली हैं। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं।

 

जानकारी के अनुसार, मृतिका प्रिंसी पिता गुलाब सिंह (16) कक्षा 11वीं के छात्रा थी। जो ग्राम पंचायत किरगी की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि कॉलेज के पीछे अपनी मां भाई के साथ रहती थीं। उसके पिता पुलिस में थे। जिनकी 1 वर्ष पहले ही मौत हुई थी। मृतिका दोपहर में पहले हाथ काट कर अपनी जान देने की कोशिश की। उसके बाद शाम में कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

 

कुछ छात्र कॉलेज से आ रहे थे उन्होंने नाबालिग को कुएं के पास देखा। ग्राम कोहका के अमर सिंह के कुएं में अचानक कूद गई। उन्होंने सरपंच और अन्य लोगों को जानकारी दी। पुलिस को भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। आनन फानन में ग्राम पंचायत कोहका के सरपंच और अन्य ग्रामीणों की मदद से प्रिंसी को बाहर निकला गया। तब तक प्रिंसी की पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। प्रिंसी की मौत से संदेह की स्थिति बनी हुई है। जहां प्रिंसी के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।