MP में फिर चलती ट्रेन में 25 साल के युवक ने किया 6 साल की बच्ची से रेप

Author Picture
By Sharma Published On: February 22, 2022

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में चलती ट्रेन में एक और मासूम से रेप का मामला सामने आया है। घटना इटारसी और हरदा के बीच की काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच की है। 25 साल के युवक ने 6 साल की मासूम से गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी दूसरी बोगी के बाथरूम में छिप गया। यात्रियों ने उसे निकालकर पीटा। कल्याण पहुंचने पर इसकी शिक़ायत हुई। जीआरपी में बच्ची से रेप के मामले को गुपचुप केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

 

रेप का मामला 15 फरवरी को काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच D-2 का है। 6 साल की बच्ची अपनी मां और दादा के साथ यूपी के देवरिया से कल्याण (मुंबई) की यात्रा कर रही थी। कोच में बर्थ के बाजू में बैठे आरोपी यात्री सोनू पुत्र अशोक प्रजापति (27) निवासी देवरिया भी बैठा था। रात करीब 4 से 5 बजे के बीच में जब ट्रेन इटारसी खंडवा के लिए रवाना हुई। उस समय बच्ची और उसकी मां सो रही थी। रात के अंधेरे में आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और गंदी हरकत की। बच्ची नींद से जाग गई और मम्मी से युवक की हरकत के बारे में बताया। शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए। आरोपी सोनू ने भागकर खुद को कोच की बथरूम में बंद कर लिया। यात्री उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। करीब 5 घंटे बाद आरोपी बाहर निकल पाया। यात्रियों ने उसकी धुनाई कर दी। तब तक ट्रेन नासिक आगे निकल चुकी थी। टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी। कसारा स्टेशन के पास आरपीएफ और जीआरपी पहुंची। आरोपी को पकड़ लिया। कल्याण पहुेचने पर महिला यात्री ने इसकी शिकायत की। कल्याण से जीरो पर डायरी 17 फरवरी को इटारसी आई। जीआरपी थाने में 376, पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

 

 

काशी एक्सप्रेस में मासूम से दुष्कर्म के मामले में जीआरपी थाना निरीक्षक बीवी टांटिया से संपर्क किया गया। प्रभारी टांटिया मामले की पुरी जानकारी देने से टाल दिया। उन्होंने पहले कहा कि घटना एक सप्ताह पुरानी है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। जब उनसे आरोपी का नाम, घटना का विवरण पूछा तो कोर्ट में होने का कहकर बात टाल दिया। हालांकि मामले की जांच खंडवा जीआरपी थाना प्रभारी बविता कटारिया विवेचना कर रही है। उन्होंने कहा आरोपी सोनू प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बच्ची से गलत हरकत की। 11 फरवरी को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार कोच में दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। युवती मुंबई से लौट रही थी। पेंट्रीकार के मैनेजर ने युवती से दुष्कर्म किया। ममले में शिकायत के बाद भोपाल में जीरो पर एफआईआर हुई थी। जिसमें आरोपी को झांसी से गिरफ्तार किया गया था।