MP में 24 घंटे में मिले 308 केस,सबसे ज्यादा इन जिले में मिले मामले

Author Picture
By Sharma Published On: January 4, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में प्रदेश भर में 308 केस मिले हैं। एक दिन पहले 221 केस आए थे। एक्टिव केस बढ़कर 1029 हो गए हैं। संक्रमितों में कलेक्टर, SDM और डॉक्टर भी शामिल हैं। सिंधिया के PA भी पॉजिटिव आए हैं।

 

सबसे ज्यादा 137 नए संक्रमित इंदौर में ही मिले हैं। इनमें एक SDM अक्षय मर्काम भी हैं। यहां 1 मरीज की मौत भी हुई है। 21 दिसंबर को भी दो मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण दर बढ़कर 1.85 हो गई है। नए संक्रमितों में 69 भोपाल से हैं। दतिया कलेक्टर संजय कुमार, उनकी पत्नी और परिवार के दो अन्य सदस्य भी पॉजिटिव हो गए हैं। कलेक्टर की बेटी दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थी।

 

ग्वालियर में 25 संक्रमित मिले हैं। जबलपुर में 21 नए संक्रमित मिले हैं। रतलाम में एक संक्रमित मिला है।उज्जैन में 9 केस मिले हैं।सागर में भी 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं।खंडवा में 4 केस आए हैं।