युवक के साथ सोने के लिए 6 फिट लंबा कोबरा सांप रजाई में घुसा, फिर हुआ ये

Author Picture
By Sharma Published On: November 2, 2022

सतना। ठंड पड़ते ही सांप निकलने की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सिरोंजा में पेट्रोल पंप के पास बने एक मकान में कोबरा घुस गया। जो कमरे में सो रहे युवक हरगोविंद प्रजापति के बेड तक पहुंच गया। कोबरा करीब 5 फीट लंबा था जो ठंड से बचने के लिए युवक की रजाई में जा घुसा।

 

रात करीब डेढ़ बजे हरगोविंद को नींद में बेड पर कुछ महसूस हुआ तो उसकी नींद खुली। कमरे की लाइट जल रही थी। रजाई में सांप को देखकर हरगोविंद के होश उड़ गए और उसने रजाई सहित सांप को बेड से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकला और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। सुबह करीब 6 बजे सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को सूचना दी। उन्होंने मौके पर जाकर युवक के कमरे से 5 फीट लंबे कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ लिया।

 

हरगोविंद ने बताया कि रूम के पास करीब तीन दिन पहले मामी ने सांप देखा था। उन्होंने मुझे बताया था कि रूम के पास सांप था, लेकिन इसके बाद वह नजर नहीं आया। मैंने भी रात को सोने से पहले बिस्तर को साफ किया था। तब कुछ नहीं था। संभवत: सांप देर रात रूम की खिड़की से अंदर आया होगा और पलंग पर चढ़कर रजाई में घुस गया। भगवान का शुक्र है कि पत्नी और बच्चे साथ नहीं थे। पत्नी मायके गई हुई है।