बीच सड़क पर 9वीं-11वीं के छात्रों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा

Author Picture
By Sharma Published On: August 18, 2022

महू । शहर के हरी फाटक स्थित शासकीय हाई स्कूल के छात्रों में जमकर मारपीट हो गई।कक्षा 7 और 11वीं के छात्रों के दो गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी और बेल्ट से हमला कर दिया। विवाद के दौरान छात्रों में मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें छात्र आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

 

हाई स्कूल में पढ़ने वाले 9वी और 11वीं के छात्रों में मंगलवार को गाली गलौज के बाद विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुरुवार को छात्र बीच रोड पर ही मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद एक छात्र ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। स्कूल के प्राचार्य नरेश वर्मा का कहना है कि हमें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी, स्कूल कैंपस के बाहर विवाद हुआ था। बच्चों के माता-पिता को स्कूल बुलाया गया है।