जूता फैक्ट्री में अचानक लगी आग, कर्मचारियों ने छत से कूदकर बचाई जान

Author Picture
By Sharma Published On: September 24, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर के हजीरा बिरला नगर स्थित जूता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। घटना शनिवार दोपहर हुई है। जब तक आग का पता चलता आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था। फैक्ट्री में जूता-चप्पल बनाने के लिए प्लास्टिक, फॉम व केमिकल भरा हुआ था। जिससे आग मिनटों में पूरी फैक्ट्री में फेल गई। अंदर काम करने वाले मजदूर आग के बीच में फंस गए थे।

 

उन्होंने छत पर चढ़कर आसपास के भवनों में कूदकर जान बचाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। दोपहर साढ़े तीन बजे तक आग बुझाने के प्रयास जारी थी। साथी आग का विकराल रूप देखते हुए मालनपुर और एयरपोर्स से भी मदद मांगी गई है। पुलिस का दावा है कि सभी मजदूर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।

 

 

शहर के हजीरा बिरला नगर इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर-21 पर प्रियंका पॉलिमर्स नाम से जूता-चप्पल बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री संचालक अमित सूरी हैं। शनिवार को आम दिनों की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था। तभी जहां जूते-चप्पल बनाने के लिए माल भरा हुआ था वहां से अचानक आग लगी। अभी कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग मिनटों में पूरी फैक्ट्री में फेल गई। गेट के पास से आग तेजी से भड़क रही थी। अंदर केमिकल व फोम और प्लास्टिक से आग को भड़कने में मदद मिली। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने तत्काल फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। साथ ही पुलिस और दमकल दस्ते को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल दस्ता भी फायर बिग्रेड को लेकर पहुंच गया। तत्काल आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। साढ़े तीन बजे तक आग को बुझाने के प्रयास जारी थे। आग लगभग 2 बजे लगी है। 20 मिनट के अंदर शहर की सभी फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई थीं और आग को बुझाने के प्रयास जारी थे।