मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, चार की मौत, कई घायल 

Author Picture
By Sharma Published On: March 31, 2023

सतना। सतना जिले में गुरुवार की रात अमरपाटन और कोठी में दो बड़े हादसे हो गए। इसमें चार दर्शनार्थियों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

 

 

पहला सड़क हादसा अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम असरार के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें 19 ज्यादा लोग घायल हो गई। घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सात गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ लोगों का उपचार अमरपाटन में जारी है। बताया जा रहा है कि सभी मैहर मां शारदा देवी के दर्शन करके घर जा रहे थे। ग्राम खोखम के आसपास के करीब 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे, जो कि घटना का शिकार हो गए।

 

 

दूसरी घटना सतना के कोठी थाना अंतर्गत रेक्सेलवा गांव के पास हुई। यहां जवारा विर्सजन कर पैदल गांव लौट रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस घटना में दो श्रद्धालुओं की हुई मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायल सभी लोगों को कोठी अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।