पति का इंतजार कर रही महिला को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला

Author Picture
By Sharma Published On: August 4, 2022

रतलाम। रतलाम में पति का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। वह एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी थी, तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। महिला कुछ दूरी तक घिसट भी गई। ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। तेजी से रिवर्स लिया और ट्रक लेकर भाग निकला। महिला वहीं तड़पती रही। यदि कुछ सेकेंड और महिला ट्रक के नीचे रहती तो उसकी जान जा सकती थी। लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। घटना का विडियो सामने आया है। फिलहाल वह मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती है। महिला आकतवासा के रहने वाले जवाहरलाल रायकवार की पत्नी शांतिबाई है।

 

पुलिस जांच अधिकारी कमलेश सीनम ने बताया कि जवाहर और शांति बाइक पर कहीं जा रहे थे। जावरा के रतलाम नाका पर पेट्रोल पंप पर रुके। जवाहर पेट्रोल भरवाने पंप पर गया और शांतिबाई बाहर खड़ी इंतजार करने लगी। तभी दूसरी तरफ से झारखंड पासिंग एक ट्रक आया। ट्रक ने पहले महिला को टक्कर मारी, फिर कुछ दूर तक उसे घसीटते हुए ले गया। जब ड्राइवर को इस बात का आभास हुआ तो उसने रिवर्स लिया और भाग गया। महिला के भतीजे जितेंद्र रायकवार की रिपोर्ट पर ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।