कैफे बुलाकर युवक ने छात्रा से किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: March 16, 2023

ग्वालियर। ग्वालियर में मिस्ड कॉल लगने पर छात्रा की एक युवक से दोस्ती हो गई और दिनों में मोबाइल पर उनकी बात होने लगी। इसी बीच युवक ने छात्रा को कैफे बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के सिविल अस्पताल के सामने वीरा कैफे की है। घटना की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

भिण्ड निवासी 19 वर्षीय छात्रा पढ़ाई कर रही है और साथ ही ब्यूटी पॉर्लर का कोर्स कर रही है। चार दिन पहले छात्रा के मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आया। जब छात्रा ने कॉल रिटर्न किया तो राहुल राठौर निवासी गदाईपुरा नामक युवक से बात हुई और उसने अपनी दोस्त को कॉल करने की बात कही तथा गलती से उसका नंबर लगना बताया। इसके बाद युवक उससे बात करने लगा और दो दिन पहले छात्रा ब्यूटी पॉर्लर के लिए दुकान देखने के लिए ग्वालियर आई थी, इसी बीच राहुल का कॉल आया और वह उससे मिलने के लिए फूलबाग आ गया और यहां से उसे बाइक से लेकर सिविल अस्पताल के सामने वीरा कैफे ले गया और यहां पर केबिन में ले जाकर उसने उससे गलत हरकत करना शुरू किया। जब उसने विरोध किया तो बदनामी का डर दिखाकर उसने उसके साथ गलत काम किया।