महिला आरक्षक की मां को युवक ने मारी गोली

Author Picture
By Sharma Published On: March 2, 2023

ग्वालियर। ग्वालियरके हजीरा इलाके में रहने वाली एक महिला को गोली मार दी गई। महिला की बेटी ग्वालियर पुलिस में आरक्षक है। महिला ने अपने भाई पर ही गोली चलाने का आरोप लगाया है। महिला के कंधे के पास गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली चलने की वजह प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद है।

 

हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि हजीरा इलाके में रहने वाली करुणा सिंह बैस रोज सुबह घूमने के लिए जाती हैं। रोज की तरह वह गुरूवार सुबह घूमने के लिए घर से निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर ही निकली थीं कि पीछे से उनका भाई रविन्द्र तोमर आया। उससे झगड़ा हुआ और उसने गोली चला दी। गोली उसके कंधे के पास लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली चलने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। हजीरा पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। महिला की बेटी राखी ग्वालियर पुलिस में सिपाही है। इन लोगों में लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।