30 साल बाद इन राशियों के सितारे होंगे बुलंद, देखे अपनी राशि

Author Picture
By Sharma Published On: March 14, 2023

राशि। कर्मफल दाता शनि इस समय कुंभ राशि में हैं। 30 वर्ष बाद शनि कुंभ राशि में है। कल यानि बुधवार 15 मार्च को शनि का परिवर्तन होगा। न्याय के देवता शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 17 अक्टूबर 2023 तक शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे। राहु शतभिषा नक्षत्र का स्वामी है। इसमें सूर्य पुत्र के प्रवेश का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि का नक्षत्र गोचर किन राशियों के भाग्य को प्रबल करेगा।

 

मेष राशि

शनि का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए कई तरह के लाभ लेकर आएगा। व्यापारी नए कारोबार शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा।

 

मिथुन राशि

शनि का परिवर्तन मिथुन राशि वालों का बड़ा सपना पूरा कर सकता है। विदेश यात्रा की संभावना है। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप परेशान नहीं होंगे। इनकम में वृद्धि होगी।

 

सिंह राशि

शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करियर में सफलता दिलाएगा। जिस सफलता का लंबे समय से इंतजार था, उसे हासिल करने का समय आ गया है। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस और प्रॉपर्टी में लाभ होगा।

 

तुला राशि

शतभिषा नक्षत्र में शनि के प्रवेश से तुला राशि के जातकों के करियर में तरक्की होगी। आप नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। यह समय बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। खूब धन लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। अगले 7 महीने के अंदर विवाह की बात पक्की हो सकती है।

 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर अच्छे परिणाम देगा। हर काम में सफलता मिलेगी। प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट की प्रबल संभावना है। मनचाही नौकरी मिल सकती है।