इन राशियों पर अगले 6 महीने तक रहना होगा अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: March 17, 2023

राशि। ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। यह ग्रह परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। देवगुरु बृहस्पति बुद्धि, विद्या और धर्म के स्वामी है। अगर किसी जातक के कुंडली में देवगुरु नीच का हो तो स्थिति इसके विपरीत होती है। वहीं, राहु के कारण व्यक्ति अवैध कार्यों, नशा और जोखिम भरे निवेशों की ओर आकर्षित होता है। अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु चांडाल योग बनता है, तो राहु के प्रभाव से देवगुरु का प्रभाव कम हो जाता है। गुरु चांडाल योग से व्यक्ति गरीब हो जाते हैं।

 

इस वर्ष 23 अप्रैल रविवार को गुरु चांडाल योग बन रहा है। देव गुरु मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यह इस राशि में 30 अक्टूबर तक गोचर करेगा। जिसका असर देश और दुनिया पर पड़ेगा। जिन लोगों की कुडली में यह योग है, उन्हें अगले 6 महीने तक सावधान रहना चाहिए।

 

मेष राशि

मेष राशि में गुरु चांडाल योग बनने जा रहा है। जिससे इस राशि के जातकों को परेशानी हो सकती है। करीबी लोगों से संबंध में खटास आने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

 

वृष राशि

निवेश संबंधी कोई निर्णय ने लें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक समस्याओं से निपटना मुश्किल होगा।

 

मिथुन राशि

शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

कर्क राशि

इस राशि वालों को धन संबंधी परेशानी हो सकती है। वाणी में संयम रखना होगा।

 

 

सिंह राशि

कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल में तनाव बढ़ेगा। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।

 

कन्या राशि

रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

 

तुला राशि

आमदनी में कमी हो सकती है। परिवार और मित्रों से अलगाव की संभावना है। अनैतिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी।