अमित शाह देंगे जीत का ये मंत्र, चुनावी रणनीति का शंखनाद

Author Picture
By Sharma Published On: July 28, 2023

भोपाल।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने का काम अपने हाथ में ले लिया है। बड़े नेताओं के साथ बंद कमरा बैठकों के बाद अब वह अपनी रणनीति जमीन पर उतारने के लिए दोबारा भोपाल आ रहे हैं। रविवार को भोपाल में वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद इंदौर के पास परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। वहां दर्शन करने के बाद इंदौर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

 

भाजपा के मिशन 2023 को गति देने के लिए अमित शाह ने महीने भर में दो बार भोपाल में बैठकें की हैं। अब बताया जा रहा है कि अमित शाह शनिवार रात को भोपाल आएंगे। भाजपा कोर ग्रुप


Tumore prostatico: la prognosi in base a stadio, grado e rischio

Tumore prostatico: la prognosi in base a stadio, grado e rischio

की बैठक लेंगे। इसमें पिछली दो बैठकों में लिए गए फैसलों पर चर्चा करेंगे। साथ ही आगे के दिशानिर्देश जारी करेंगे। खासकर जिन समितियों का गठन किसी न किसी कारण से अटका है, उन पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रविवार को भोपाल के मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह मध्य प्रदेश में दोनों ही प्रमुख पार्टियों के किसी भी राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

 

केंद्रीय गृहमंत्री 29 जुलाई की शाम को भोपाल आएंगे। रात में ही भाजपा कोर टीम के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उसके बाद इंदौर जाएंगे और वहां महू के पास स्थित जानापाव पहाड़ी पर जाएंगे। भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर उन्हें नमन करेंगे। इसे ब्राह्मण वोटर्स को साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद इंदौर में संभाग के चुनिंदा 100 नेताओं से मिलेंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में इंदौर संभाग के राजनीतिक हालातों पर चर्चा होगी। फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार होगी।