बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की ऐलान, देखें लिस्ट

Author Picture
By Sharma Published On: December 8, 2021

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार ने छह जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इससे पहले सोमवार को भाजयुमो में पांच जिलाध्‍यक्षों की नियुक्‍तियां की गई थीं। बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से वैभव पवार ने छह जिलों में बनाए गए नए अध्‍यक्षों की सूची जारी की।

 

 

इसमें भोपाल नगर में अजय पाटीदार, सिवनी में अजय राहंगडाले, पन्‍ना में भास्‍कर पांडे, शहडोल में प्रियम त्रिपाठी, आगर में प्रवेश गुप्‍ता और सागर में यश अग्रवाल को भाजयुमो का जिला अध्‍यक्ष बनाया गया है। इससे पहले सोमवार को मंडला में आशीष झारिया, अविनाश छाबड़ा डिंडौरी, विकास माहेश्वरी आलीराजपुर, मनोज ठाकुर इंदौर ग्रामीण और भरत यादव को दमोह जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।