सेना में पदस्थ जवान का उपचार के दौरान हुआ निधन

Author Picture
By Sharma Published On: February 14, 2023

देवास। सेना में पदस्थ देवास के जवान शिवपाल सिंह राठौड़ का उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में सोमवार सुबह निधन हो गया। शिवपाल का शव एम्बुलेंस से आज देवास पहुंचेगा। इसके बाद पटलावदा के समीप उनके ननिहाल ग्राम सारोला में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

जानकारी के अनुसार शिवपाल 21 मार्च 2020 को सेना में भर्ती हुए थे। वे सेना की मैकेनिकल विंग में थे जिसमें हथियारों से संबंधित काम होता है। फिलहाल वे मथुरा में पदस्थ थे। इसी दौरान करीब पांच दिन पहले ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आए और वे गिर गए। उन्हें मेरठ के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में दिल्ली रेफर कर दिया गया था।

 

तभी से वे दिल्ली में वेंटीलेटर पर थे। शिवपाल के निधन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी उनके परिजनों ने संपर्क किया। आवश्यक व्यवस्थाएं संभालने के लिए अंतिम संस्कार के दौरान सारोला में पुलिसबल तैनात रहेगा।