केदारनाथ मंदिर में फोटो और वीडियो बनाने पर लगा बैन

Author Picture
By Sharma Published On: July 17, 2023

नई दिल्ली। उत्तराखंड चार धामा यात्रा शुरू हो चुकी है। देश के कई प्रदेशों से तीर्थ यात्री चारों धामों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस बीच श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर बैन लगा दिया है।

 

मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर में चेतावनी बोर्ड लगाया है। यदि कोई फोटो या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने कहा, पिछले दिनों कुछ श्रद्धालु मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे और फोटो खींच रहे थे। इस लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।