इस आईएएस से रहे सावधान, युवती से शादी कर छोड़ा, फिर दूसरी से किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: March 15, 2022

भोपाल। कमला नगर थाने में भोपाल की नर्स पर मुकदमा दर्ज कराने वाला गुजरात का नवीन गुप्ता शातिर जालसाज है। वह फेसबुक पर खुद को केन्द्रीय सचिवालय का आईएएस अफसर बताकर लड़कियों से दोस्ती करता है।शादी का झांसा देकर रेप तक करता है। उसने भोपाल की नर्स को भी आईएएस बताकर शादी की थी। बाद में यह कहकर छोड़ दिया कि वह पहले से शादीशुदा थी।

 

9 मार्च 2022 को वह एनजीओ चलाने वाली दिल्ली की लड़की से अजमेर (राजस्थान) के होटल में रेप कर चुका है। शुक्रवार को युवती ने अजमेर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। लखनऊ की युवती को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी कर चुका है। भोपाल की तीन लड़कियों से भी उसने इसी तरह की ठगी की है। नरसिंहपुर की रहने वाली भारती नाम की नर्स की वह मार्कशीट चोरी कर ले गया। इसके बाद पैसों की मांग करने लगा। भारती को भी उसने आईएएस बताकर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। हनुमानगंज पुलिस ने उसे ठगी के मामले में 2020 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद उसने जयपुर में ठगी को अंजाम दिया। तीन महीने तक जेल में रहने के बाद फिर से वह लड़कियों को शिकार बनाने लगा। उसके पिता गोपाल ने बताया कि बेटा लैब टेक्नीशियन है।

 

 

नवीन ने भोपाल कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसमें उसने भोपाल की रहने वाली नर्स रानी रैकवार पर फर्जी तरीके से शादी करने का दावा किया था। कोर्ट के आदेश पर कमला नगर पुलिस ने रानी रैकवार समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाखड़ी का मामला दर्ज किया था। वडोदरा (गुजरात) निवासी नवीन कुमार गुप्ता (30) ने दावा किया था कि भोपाल की रहने वाली रानी से उसकी दोस्ती फेसबुक पर 2018 में दोस्ती हुई थी। उसने खुद को सिंगल बताते हुए कहा था कि वह जेके अस्पताल में नर्स है। उसने अपने परिजन से बात कराई। सगाई के बाद 6 जून 2019 को आर्य समाज मंदिर नेहरू नगर (भोपाल) में शादी की थी। बाद में उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा थी। उसकी चार साल की बच्ची भी थी। नवीन ने यह भी आरोप लगाया था कि रानी सुहागरात के वीडियो वायरल की धमकी दे रही थी।

 

नवीन फेसबुक के जरिए युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है। युवतियों को बताता है कि वह इस अफसर है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली में है। वह लड़कियों से चैटिंग शुरू कर देता है। इसी बीच लड़कियों से मोबाइल नंबर ले लेता है। भरोसा जीतने के लिए वॉट्सऐप में लड़कियों को वह अपने फोटोग्राफ्स भेजता है। इसमें वह एक ऑफिस में बैठा हुआ दिखता है। साथ ही भारत सरकार लिखी कार के साथ वाली तस्वीरें भी भेजता है। लड़कियां उससे प्रभावित हो जाती हैं। बाद में वह शादी का प्रस्ताव रखता है। शादी के लिए तैयार होने वाली युवती को मिलने के लिए बुलाता है। वहां उनके साथ रेप करता है। इसके बाद चुपके से भाग जाता है। मोबाइल भी बंद कर लेता है। दिल्ली की एनजीओ चलाने वाली लड़की से उसने आर्य समाज मंदिर में शादी का वादा कर रेप किया था। युवती होटल में सोती रही और वह फरार हो गया था।