शादी से पहले दूल्हे ने किय ये बड़ा काम,दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी

Author Picture
By Sharma Published On: January 24, 2022

चेन्नई। शादी से पहले स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ मारना एक दूल्हे को महंगा पड़ा। दुल्हन ने इस घटना के बाद शादी से इंकार कर दिया और किसी अन्य शख्स से शादी कर ली। तमिलनाडु में हुई इस घटना की चर्चा इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया में खूब हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के पनरुती इलाके की है। यहां एक शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे। गाना बज रहा था, तभी दुल्हन का एक कजन वहां आया और उनके साथ नाचने लगा।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लड़के ने नाचने के दौरान दुल्हन के कंधे पर हाथ रखा, तो इससे दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने इतनी सी बात पर सबके सामने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। दूल्हे के थप्पड़ मारने से आहत दुल्हन ने फौरन शादी तोड़ दी। दुल्हन ने इसके बाद शादि समारोह में आए किसी अन्य शख्स से शादी भी कर ली। दुल्हन के परिवारवालों का कहना है कि लड़के ने सबके सामने स्टेज पर हमारी बेटी को जोर से थप्पड़ मारा था। इसी बात से लड़की ने शादी तोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उसने वहां आए दूसरे लड़के को चुना और तय मुर्हूत पर उससे शादी कर ली। हालांकि उन्होंने शादी किसी और जगह पर की।

शादी टूटने के बाद दूल्हा पनरुती ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन पहुंचा और दुल्हन और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दी। लड़के का कहना है कि जब उसने डांस के दौरान दुल्हन को टोका कि दूसरे के साथ डांस क्यों कर रही हो, तो उसने कहा कि डांस करने का फैसला उसका है। इसलिए उसने थप्पड़ मारा। दूल्हे ने दुल्हन के परिवार वालों पर गाली-गलौज करने, उत्पीड़न करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।