लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Author Picture
By Sharma Published On: April 20, 2022

रीवा।लोकायुक्त रीवा ने एक पटवारी को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने पीड़ित किसान से जमीन का नक्शा पास करने के एवज में पैसों की मांग की थी।

 

 

जानकारी के अनुसार बृजनंदन दास साकेत पटवारी प्रभारी हल्का मढ़ा ने सीधी जिले के ग्राम मढ़ा रामपुर नैकिन में रहने वाले कृषक छोटे लाल पटेल से रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पटवारी पूर्व में किसान से 1000 रुपये किश्त के रूप में ले चुका था। बाकि के पैसे पटवारी अपने रामपुर नैकिन सीधी में स्थित किराए के घर में ले रहा था। पीड़िक किसान की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।