MP बीजेपी में हुआ बड़ा बदलाव, भगत की हुई संघ में वापसी; ये होंगे नए संघठन मंत्री

Author Picture
By Sharma Published On: March 13, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी में हुआ बहुत बड़ा बदलाव। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की हुई संघ में वापसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सुहास भगत को मिला बड़ा पद। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख बने भगत। मध्यप्रदेश में सफल कार्यकाल के रूप में रही सुहास भगत की पहचान। लगभग 6 साल मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री रहे है सुहास भगत। हितानंद शर्मा को बनाया गया है भाजपा का नया संगठन महामंत्री।हितानंद शर्मा पहले निभा रहे थे संगठन सह महामंत्री की जिम्मेदारी।

 

भोपाल। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में सुहास भगत को मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया गया है l उनका मुख्यालय जबलपुर होगा। 2016 में सुहास भगत को संघ से भाजपा में भेजा गया था। उस समय संगठन और सत्ता में समन्वय को सुदृढ़ करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए ये निर्णय लिया गया था। सुहास भगत ने नयी पीढ़ी की भाजपा बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। मध्य प्रदेश को देश का पहला राज्य बनाया, जहाँ पर सभी मण्डल अध्यक्ष 40 वर्ष से कम आयु के हैं l सभी महानगरों में युवाओं को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने में बड़ी भूमिका निभाई। संगठनात्मक नियुक्तियों में विधायकों के एकाधिकार को समाप्त किया l सिंधिया गुट के साथ समन्वय स्थापित करने में भी सुहास भगत की बड़ी भूमिका रही।