सोने चांदी की कीमतों में बड़ी उछल, जानिए आज के भाव

Author Picture
By Sharma Published On: February 22, 2022

भोपाल। वैश्विक बाजार में दोपहर में सोना डॉलर ऊपर में 1896 एवं नीचे में 1887 चांदी ऊपर में 2404 नीचे में 2369 सेंट बताई गई। लोकल बाजार में ग्राहकी साधारणत: ठीक चल रही है, किंतु भावों में नरमी रही। इंदौर सराफा बाजार में नकद में केडबरी 50850 शनिवार को 50900 आरटीजीएस में जीएसटी पेड 51300 रुपए 22 कैरेट सोना 46990 चांदी चौरसा 64575 शनिवार को 64900 आरटीजीएस में जीएसटी पेड 64775 चांदी टंच 64650 रुपए। उज्जैन| सोना 24 कैरेट 50950 सोना 22 कैरेट 46800 चांदी 65000 रुपए। रतलाम| सोना 50900 सोना जेवराती 46625 चांदी 64800 रुपए।

सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आम उपभोक्ता चांदी की तरफ रुख करने लगे हैं। पिछले तीन सालों में देश में चांदी की ज्वेलरी की बिक्री में 100-150 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सिल्वर ज्वेलरी की डिमांड को देखते हुए इसे नया गोल्ड कहा जाने लगा है। यह बात मुंबई में शुक्रवार से शुरू हुए इंडिया इंटरनेशनल जेम्स एंड ज्वेलरी शो में उभर कर आई। यह शो सोमवार तक चलेगा। शो में शामिल होने आए ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के सदस्य संजय अग्रवाल ने बताया कि देश में सोने की तुलना में चांदी की ज्वेलरी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। सिल्वर आर्नामेंट इंडस्ट्री से जुड़े राहुल मेहरा ने कहा कि देश में स्मॉल टिकट साइज यानी 8-10 हजार रुपए की सिल्वर ज्वेलरी की डिमांड सबसे ज्यादा है।

मुंबई के सिल्वर एम्पोरियम के अभिषेक ने कहा कि अब चांदी की ज्वेलरी में सोने के समान डिजाइन बनने लगे हैं। इनकी लागत कई गुना कम होती है। इन पर गोल्ड पॉलिश हो जाने से गोल्ड जैसा लुक भी आ जाता है। ऐसे में काफी कम लागत में सोने जैसी ज्वेलरी मिल जाती है। डेस्टिनेशन वेडिंग्स में इनका इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है। सिल्वर ज्वेलरी की डिमांड बढ़ने की वजह से गोल्ड शोरूम्स में भी अब सिल्वर के लिए अलग से काउंटर लगने लगे हैं।

जनवरी में चांदी का आयात सालाना 6000% से ज्यादा बढ़ा है। गोल्ड का आयात 40% तक घटा है। इस साल चांदी के दाम 65-66 हजार रुपए प्रति किलो रह सकते हैं। 2022 में दुनियाभर में सिल्वर ज्वेलरी की डिमांड 11% बढ़कर लगभग 31,525 टन की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकती है। एंटीबैक्टीरियल होने से कोविड के दौरान सिल्वर की कटलरी और बर्तनों की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है। इस साल सिल्वरवेयर की डिमांड 20% से ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। मुंबई के ज्वेलर आरवी अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष चांदी का प्रदर्शन सोने से बेहतर रहने की उम्मीद है। बाजार