MP सरकारी नौकरी का बड़ा मौका,इतने पादो पर होगी भर्ती

Author Picture
By Sharma Published On: January 31, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के लिए 21 पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य कैंडिडेट्स 30 जनवरी से 1 मार्च 2022 तक MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 3 फरवरी से 5 मार्च तक आवेदन में त्रुटि भी सुधार सकते हैं। जिसके लिए 50 रुपए शुल्क देना होगा।

 

आयु सीमा: 21 से 40 साल। अधिकतम आयु सीमा में राज्य शासन के निर्देशानुसार छूट मिलेगी।

 

योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय से मान्यता प्राप्त संस्था से डिग्री हासिल की हो।

 

सैलरी: 15600 –39100, ग्रेड पे 5400 रुपए।