MP सरकारी नौकरी का बड़ा मौक, इतनी मिलेगी सैलरी

Author Picture
By Sharma Published On: February 23, 2022

भोपाल। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के 950 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 8 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के चरणों से गुजरना होगा। ऑनलाइन परीक्षा का पहला चरण 26 से 27 मार्च 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

 

चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।

 

शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट्स ने मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतन: चयनित कैंडिडेट्स को 36,091 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन: इन पदों पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in/scripts/vacancies.aspx के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 450 रुपए देना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।