BJP ने मोर्चा पदाधिकारियों की नियुक्ति की, महिला मोर्चा के 21 और किसान मोर्चा के 12 जिला अध्यक्ष घोषित

Author Picture
By Sharma Published On: November 25, 2021

भोपाल। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी में मोर्चा पदाधिकारियों की नियुक्ति का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को महिला मोर्चा और किसान मोर्चा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने 21 जिला अध्यक्ष, तो किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने 12 अध्यक्ष बनाए हैं।

 

जिलाध्यक्षों में निलिमा शिन्दे – ग्वालियर नगर, सरोज तोमर- श्योपुर, संध्या भार्गव- सागर, उर्मिला साहू- छतरपुर, शशि सिंह परमार -पन्ना, संतोष सिंह सिसौदिया – रीवा, पूनम सोनी – सीधी, सीमा जायसवाल – सिंगरौली, रश्मि खरे -अनूपपुर, सीमा जैन सोगानी – कटनी, अल्का गर्ग-जबलपुर ग्रामीण, नरबदिया मरकाम – डिंडोरी, मुक्ता जोशी -मंडला, हेमा वाधवानी- बालाघाट, उर्मिला उइके- सिवनी, निशा सोनी- नरसिंहपुर, नम्रता शर्मा – भोपाल ग्रामीण, गायत्री तोमर- अलीराजपुर, उषा सोनी – उज्जैन ग्रामीण,पूनम पटवा – रतलाम एवं निर्मला गुप्ता- मंदसौर को घोषित किया है।

 

 

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। बुधवार देर शाम जारी सूची के मुताबिक डॉ. परशुराम अहिरवार दतिया, नरेन्द्र जाटव (मुंगावली) अशोकनगर, विजय बागरी पन्ना, सियाशरण साकेत रीवा, कमल वाल्मीक सतना, राकेश मौर्य सीधी, रामलखन खटीक शहडोल, लक्ष्मीदास चौधरी अनूपपुर, संतकुमार रैदास कटनी, इंजी. जुगलकिशोर बघेल मंडला, आशीष माना ठाकुर सिवनी, ज्योति डहेरिया छिंदवाड़ा, मनीष निषोद हरदा, किशनलाल अहिरवार भोपाल ग्रामीण, राजेश खरे राजगढ़, सुंदर बारसे खरगोन, डॉ. भरत मेहरा नरसिंहपुर, प्रकाश झाबा शाजापुर, संजय दायमा देवास, शंकर टोडेकर बालाघाट एवं ओमप्रकाश बोरिया रतलाम को घोषित किया है।