चुनाव से पहले BJP नेताओं और वरिष्ठ नेताओं से लंच पर कर रही चर्चा

Author Picture
By Sharma Published On: June 9, 2023

भोपाल। एमपी में इस साल चुनाव है। इससे पहले BJP ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने की नई पहल की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो से टिफिन पॉलिटिक्स शुरू की है। इसमें वह नेताओं के साथ लंच और डिनर कर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं।

 

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो के चिल्ड्रन पार्क में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के टिफिन पॉलिटिक्स की शुरुआत की है। इस बैठक में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए और खाया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने हाथों से सभी को भोजन परोसा। इसे चुनाव से पहले भाजपा की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने की पहल बताया जा रहा है।

 

 

दरअसल, प्रदेश में कई जिलों में भाजपा के नेता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद कई नेता नाराज है। उनका आरोप है कि पार्टी में अब उनकी कोई पूछ परख नहीं हो रही है। इसको लेकर कई नेताओं ने खुलकर अपनी रखी। इन नेताओं को अब अपना राजनीतिक करियर खत्म होता दिख रहा है। ऐसे नेताओं को कांग्रेस भी साधने में जुटी हुई है। इसकी शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी और अशोक नगर के मुंगावली से तीन बार के विधायक रहे स्व. देशराज सिंह यादव के बेटे यादवेंद्र सिंह यादव को शामिल कर भी ली है।