बीजेपी विधायक ने होली खेलते समय की ये अश्लील हरकत

Author Picture
By Sharma Published On: March 24, 2022

उज्जैन। उज्जैन के बडऩगर के पूर्व भाजपा विधायक शांतिलाल धबाई का बुधवार को वीडियो सामने आया है। वीडियो में धबाई रंगपंचमी पर मस्ती के लिए महिला बने युवक से सार्वजनिक रुप से अश्लील हरकत करते नजर आ रहे है। घटना पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, वहीं इसे धबाई ने उनकी प्रतिष्ठा गिराने का प्रयास बताया है।

जिले की बडऩगर तहसील के पूर्व विधायक धबाई मंगलवार को शिवाजी रोड चौराहा पर साथियों के साथ होली खेल रहे थे। इस दौरान एक युवक मस्ती के लिए महिला का भेष रचकर आ गया। इस पर धबाई ने सार्वजनिक स्थान पर ही उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। घटना को किसी ने मोबाइल में कैद कर वीडियो वायरल कर दिया। बुधवार को वीडियो सामने आते ही भाजपा में हड़कंप मच गया। मामले के तूल पकड़ने पर भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला ने कहा कि वे वीडियो से अनभिज्ञ है। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

कांग्रेस ने कहा भाजपा का असली चेहरा है, इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है। कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करती है और ऐसी हरकत की निंदा करती है जबकि यह हरकत भाजपा का असली चेहरा है। भाजपा को संबंधित पर कड़ी कार्रवाई कर समाज में संदेश देना चाहिए। वहीं, पूर्व विधायक धबाई का कहना है कि होली ऐसे ही मनाई है। इसी तरह से मनोरंजन किया जाता है, लेकिन किसी ने उनकी प्रतिष्ठा गिराने के लिए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।