MP के इन शहरों में BJP अध्यक्ष घोषित, इंदौर और निवाड़ी में असमंजस

Author Picture
By Desk Input Published On: January 24, 2025

भोपाल। भाजपा ने नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। छिंदवाड़ा में जिलाध्यक्ष को फिर से नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए विवेक बंटी साहू के सांसद बनने के बाद, शेषराव यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, अब उन्हें ही छिंदवाड़ा जिले की कमान सौंपी गई है।

नरसिंहपुर में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विधायक प्रतिनिधि रामस्नेही पाठक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा अब तक सात बार सूची जारी कर चुकी है और 62 में से 59 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

हालांकि, इंदौर शहर, ग्रामीण और निवाड़ी जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। यह संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कुछ समय के लिए स्थगित हो सकता है, क्योंकि 27 जनवरी को मुख्यमंत्री के विदेश जाने के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में इस निर्वाचन की घोषणा हो सकती है।

इंदौर में ताई और भाई (सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय) के बीच चल रही खींचतान के कारण पार्टी इंदौर नगर और इंदौर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पर सहमति नहीं बना पा रही है। इसके अलावा, इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट के बीच भी ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है।