गुना नगरपालिका के इतने वार्डों में BJP ने की जीत हासिल

Author Picture
By Sharma Published On: July 17, 2022

गुना। गुना नगरपालिका परिषद के 37 वार्डों में 6 जुलाई को हुए मतदान का परिणाम लगभग घोषित हो चुका है। गुना के पीजी कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर में मतगणना खत्म हो गई है। अधिकांश वार्डों में 4 से 5 ईवीएम लगाई थीं। घोषित नतीजों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के 19 उम्मीदवार जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस ने 12 सीटों हासिल कर ली है। इस बार निर्दलयी प्रत्याशियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और 6 सीटों पर जीत दर्ज कराई है।

 

 

वही नगरपालिका चुनाव परिणाम की खास बात यह रही है कि अधिकांश सिंधिया समर्थकों ने अपनी सीट बचा ली है। वार्ड क्रमांक 2 से सविता अरविंद गुप्ता, वार्ड 26 से सुनीता रविंद्र रघुवंशी, वार्ड 25 से ममता तोमर चुनाव जीत चुकी हैं।

 

आपको बात दे, इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय और जयवर्धन के समर्थक भी चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। कांग्रेस के अन्य प्रत्याशियों को नुकसान हुआ है। वार्ड क्रमांक 4 से रश्मि रजनीश शर्मा और वार्ड 33 से सुनीता बसंत शर्मा ने अपनी-अपनी अपनी सीट बचा ली है। इन दोनों को ही अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि वार्ड 2 से दुर्गा तोमर चुनाव हार गई हैं। सिंधिया समर्थक और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वंदना मांडरे भी चुनाव हार गई हैं। परिषद में अब भाजपा पार्षदों की संख्या ज्यादा होने से कांग्रेस की राह मुश्किल हो गई है। नतीजों ने हर किसी को चौंकाया है।