BMO मेडम ने पतिदेव के साथ अस्पताल में लगाए ठुमके, देखें Video

Author Picture
By Sharma Published On: January 30, 2022

जबलपुर। जबलपुर जिले के शहपुरा में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जोया खान अपने पति इमरान खान के साथ अस्पताल में ठुमके लगाती दिखी। सरकारी अस्पताल में BMO मेडम फिल्मी गानों पर डांस करती रही और वहां गर्भवती महिलाएं परेशान होती नजर आई। लेकिन BMO ने इसकी परवाह नही की।

 

 

सलमान और कैटरीना के गाने पर BMO मैडम के ठुमके

 

जबलपुर जिले के शाहपुरा सरकारी अस्पताल में BMO जोया खान और उनके पति इमरान खान ने जमकर ठुमके लगाए। BMO मैडम के डांस का ये वीडियो 26 जनवरी की शाम का बताया जा रहा है। अस्पताल में बाटी-भर्ता की पार्टी रखी गई थी। इस दौरान पार्टी को रंगीन बनाने के लिए गीत-संगीत वाले साउंड बॉक्स लगाया गया था। पार्टी के दौरान अस्पताल परिसर में ही गीत-संगीत हुआ। जिसमे मैडम ने धमाल मचा दिया।

 

अस्पताल में भर्ती मरीज हुए परेशान

 

अस्पताल में डिलीवरी के लिए महिलाएं भर्ती थीं। वहीं इलाज़ के लिए भर्ती दूसरी महिलाएं भी परेशान होती दिखी। साउंड की तेज़ आवाज से मरीज परेशान होते रहे। शहपुरा में BMO जोया खान से ज्यादा उनके पति के चर्चे है। अस्पताल के सामने ही BMO के पति इमरान खान का पैथोलॉजी सेंटर है। लेकिन इमरान अपनी लेब की बजाए BMO पत्नी के अस्पताल समय देते है।

https://youtube.com/shorts/28GGLDerSG8?feature=share