गर्लफ्रेंड के सामने बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, मां ने गर्लफ्रेंड की पिटाई

Author Picture
By Sharma Published On: February 28, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने फांसी लगा दी। गर्लफ्रेंड इसे नाटक समझती रही। सांसें टूटने के बाद गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की मां को फोन करके सूचना दी। परिवारवाले होटल पहुंचे तो लड़के की बहन ने लड़की को दोषी ठहराते हुए चांटे मारे। बताया गया कि लड़का डेढ़ साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे। ​​​​उसके सनकी स्वभाव की वजह से लड़की अलग होना चाहती थी, लेकिन बॉयफ्रेंड उसे खुदकुशी की धमकी देकर बार-बार बुला लेता था। घटना रविवार शाम की है।

 

जानकारी के मुताबिक, कंपू के रहने वाले 24 साल के मोनू यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड को होटल शारदा में बुलाया था। यहां उसी के सामने तौलिए से फंदा बनाकर पंखे से बांधा। गर्लफ्रेंड समझती रही कि वह नाटक कर रहा है। जब वह फंदे पर झूल गया, तब लड़की घबरा गई। वह बाथरूम से स्टील की साबुनदानी उखाड़कर लाई और फंदे को काटा, लेकिन तब तक मोनू की सांसें थम चुकी थीं।

 

 

एक हफ्ते पहले मोनू का बड़े भाई लक्ष्मण यादव की पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। उसने भाभी की पिटाई कर दी थी। भाभी ने कंपू थाने में शिकायत की थी। पुलिस कॉल कर मोनू को थाने बुला रही थी। इस वजह से वह दो दिन से होटल में ठहरा हुआ था। ग्वालियर के किसी होटल में इस तरह की घटना का लगातार यह दूसरा दिन है। बीते दिन शिंदे की छावनी के होटल हेवीटेड में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी थी, जो अस्पताल में भर्ती है।