MP में बॉयफ्रेंड ने 10 महा तक किया गर्लफ्रेंड का रेप

Author Picture
By Sharma Published On: February 5, 2022

भोपाल। भोपाल के ऐश बाग इलाके में रहने वाली युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 10 माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 30 साल की युवती सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। उसके साथ चूनाभट्‌टी में रहने वाला अनिमेष विकरोल भी जॉब करता है। नौकरी के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दिसंबर 2019 में आरोपी उसे ओल्ड सुभाष नगर लेकर पहुंचा।

 

जहां, उसके साथ गलत काम किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी उसके साथ कई बार गलत काम किया। हाल ही में युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया। इस पर युवती ने आरोपी के खिलाफ ऐश बाग थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।