साढ़ू और जेठ ने बहू से किया रेप, मार डालने की दी धमकी

Author Picture
By Sharma Published On: June 11, 2022

ग्वालियर। वालियर में बहू से उसके जेठ ने अपने साढ़ू के साथ मिलकर गैंगरेप किया। महिला ने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपियों ने कहा कि किसी से कुछ कहा तो मार डालेंगे। घटना महाराजपुरा की है। घटना के समय विवाहिता का पति काम के सिलसिले में शहर से बाहर गया था। पति के लौटते ही पीड़िता ने सारी बात बताई। पर बदनामी के डर से वह चुप रहे, लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद महिला और उसका पति महाराजपुरा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी जेठ और साढ़ू पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

 

उपनगर मुरार सदर बाजार निवासी 22 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) की शादी महाराजपुरा के जिरेना गांव में हुई है। महिला अपने पति के साथ अलग रहती है। नवंबर 2021 में महिला का पति काम के सिलसिले में शहर से बाहर गया था। महिला अपनी ससुराल में कुछ काम से आई थी। जब वह ससुराल पहुंची तो वहां पर जेठ पद्म, उसका साढ़ू हरिसिंह और एक दोस्त राकेश ही थे। इसलिए महिला वापस अपने घर लौटने लगी। इसी दौरान पद्म सिंह और साढ़ू हरिसिंह महिला को जबरन घर के अंदर ले गए और उसके साथ गलत हरकत की।

 

वे महिला को वहीं छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है महिला का पति ट्रक चलाने का काम करता है और अक्सर कई-कई दिन के लिए घर से बाहर ही रहता। घटना के बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और पूरी घटना के बारे में पति को बताया। कुछ दिन महिला और उसका पति बदनामी के डर से चुप रहे, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करने लगे तो वह महाराजपुरा थाने पहुंचे और शिकायत की।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस महाराजपुरा के सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।