सौतेली बहन से भाई ने किया रेप, गर्भवती होने पर दर्ज हुआ मामला

Author Picture
By Sharma Published On: September 26, 2022

इंदौर। इंदौर में 35 साल की महिला ने अपने सौतले भाई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सौतेले भाई ने पहले संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो अबॉर्शन का दबाव बनाने लगा। डॉक्टर ने अबॉर्शन करने से मना कर दिया। पीड़िता ने करीब डेढ़ माह पहले बेटी को जन्म दिया। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की बात कही। जिसके बाद रविवार को पीड़िता पुलिस के पास पहुंची।

 

 

टीआई अजय वर्मा के मुताबिक एलआईजी कॉलोनी निवासी एक महिला अपनी डेढ़ माह की बच्ची के साथ रविवार रात को थाने पहुंची। उसने शिकायत की कि उसके सौतेले भाई ने एक साल पहले रेप किया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

 

सौतेले भाई की शादी हो गई है। वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। पिछले साल नवंबर में मेरी भाभी मायके गई थी। तब वह जूस लेकर हमारे घर आया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। उसने मुझे जबरदस्ती जूस पिलाया। इसके कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो सौतेले भाई ने कहा कि उसने शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसके बाद वह समाज और परिवार का डर बताकर लगातार मेरे साथ गलत काम करता रहा। कुछ माह बाद गर्भवती होने का पता चला। मैं डर गई। मैंने ये बात सौतेले भाई को बताई। तो उसने बच्चा गिराने का दबाव बनाया। मुझे डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अबॉर्शन से इंकार कर दिया। कुछ समय बाद परिवार को यह बात पता चली तो उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। इसके बाद सौतले भाई ने मुझे अलग कमरा दिलवा दिया। डेढ़ माह पहले मैंने बेटी को जन्म दिया। तब भी उसने बेटी को मारने की बात कही।