CISF में निकली बंपर भर्ती,ये कैंडिडेट्स फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Author Picture
By Sharma Published On: January 16, 2022

भोपाल। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। CISF ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के 647 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जिसके लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

 

चयन: कैंडिडेट का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन, ट्रायल टेस्ट और प्रोफिशिएंसी टेस्ट पर आधारित होगा।

 

सैलरी: सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 40 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। सिलेक्टेड कैंडिडेट को भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

 

योग्यता: कैंडिडेट को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।

 

आयु सीमा: कैंडिडेट की आयु सीमा 1 अगस्त, 2021 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। 1 अगस्त, 2021 को कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए।

 

सिलेक्शन प्रोसेस: कैंडिडेट का चयन पांच चरणों के अनुसार किया जाएगा। पहले चरण में उसके अब तक के सर्विस रिकाॅर्ड को देखा जाएगा। दूसरे चरण में रिटन एग्जाम देना होगा। तीसरे चरण में कैंडिडेट का फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होगा। इसके बाद चौथे चरण में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और अंत में कैंडिडेट का मेडिकल टेस्ट होने के बाद योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

 

ऐसे करें आवेदन: कैंडिडेट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।

 

भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड लंबाई

 

पुरुष- 170 सेंटीमीटर

महिला- 157 सेंटीमीटर

चेस्ट (पुरुष)- 80-85 सेंटीमीटर