यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, कई लोगो के मारे जाने की सूचना

Author Picture
By Sharma Published On: May 9, 2023

खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। खरगोन में एक बस नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत हो गई। खरगोन ठीकरी मार्ग पर यह हादसा हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।

 

 

बता दें कि बड़ी संख्या में बस में सवार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। इसी के साथ ही बताया जा रहा है कि लगभग 20 से अधिक मौतें हो सकती हैं। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना उन पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल, ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।