अनियंत्रित होकर पलटी बस, 10 यात्री घायल

Author Picture
By Sharma Published On: April 18, 2022

शहडोल। जिले की सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखाई घाट में सोमवार की दोपहर फिर एक सड़क हादसा हो गया है। शहडोल से डिंडौरी की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

 

प्रारंभिक जानकारी में जिन यात्रियों को गंभीर चोट लगी है वह 10 हैं। सूचना लगते ही सिंहपुर थाने के एएसआइ अरविंद द्विवेदी, विद्यासागर एवं अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचकर तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की है। शहडोल से गोपालपुर होते हुए डिंडौरी जा रही बस प्रयाग कंपनी की है, जो कि घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई है।

 

घटनास्थल पर मौजूद एसआइ अरविंद द्विवेदी ने बताया की बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक मोड़ में बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। घायलों में अभी 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिन्हें चोट लगी है उन्हें उपचार दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बस के अंदर जो यात्री फंसे हैं उनको बाहर निकलवाया जा रहा है। कई यात्रियों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया है।