कैबिनेट मंत्री ने विभागों के बंटवारे को लेकर कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: December 29, 2023

ग्वालियर। कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर पहुंचे थे ग्वालियर पहुंचकर अपनी विधानसभा इलाके हजीरा पहुंचे प्रद्युमन सिंह तोमर ने गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन किया। कुछ देर पैदल चले और रास्ते में मिली एक टिक्की की दुकान पर रुके जहां उन्होंने पानी टिक्की का आनंद लिया। तोमर ने कैबिनेट बिस्तर होने के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर कहां कि यह निर्णय आला कमान का है। जल्दी विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा।

बता दें 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में राम मंदिर की लोकार्पण को लेकर उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिसका पूरा भारत इंतजार कर रहा था। अब वह घड़ी आ चुकी है। इसके लिए सभी लोग काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस नेता राम मंदिर के लोकार्पण को लेकर अयोध्या नहीं जा रहे हैं। चुनाव के समय उनको भगवान राम की याद आती है। इस समय वह किसकी पूजा करने जा रहे हैं यह कांग्रेस बताए।