5 लोगों के जहर खाने के मामले : परिवार के एक और सदस्य की हुई मौत

Author Picture
By Sharma Published On: November 28, 2021

भोपाल। बीते गुरुवार रात को आनंद नगर में रहने वाले संजीव जोशी ने पत्नी अर्चना, मां नंदनी, बड़ी बेटी ग्रीष्मा और छोटी बेटी पूर्वी के साथ मिलकर जहर खा लिया था। जिसमें पूर्वी, ग्रीष्मा और नंदनी की मौत के बाद आज संजीव जोशी की भी मौत हो गई। संजीव जोशी की पत्नी अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने जहर खाने से पहले सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल किया था, जिसमें 13 पेज का सुसाइड नोट था। वहीं इस मामले में पिपलानी में ऑटो पार्ट्स व्यापारी संजीव जोशी को कर्ज के जाल में फंसाने वाली बबली गैंग की चार महिलाओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं की पहचान बबली दुबे उसकी बेटी रानी दुबे, सगी बहनें उर्मिला खांबरा और प्रमिला बेलदार के रूप में हुई है।

 

 

आनंद नगर स्थित एक ही परिवार के पांच सदस्यों द्वारा किए गए आत्महत्या के प्रयास के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं की पहचान बबली दुबे उसकी बेटी रानी दुबे, सगी बहनें उर्मिला खांबरा और प्रमिला बेलदार के रूप में हुई है। बता दें थाना पिपलानी की अशोक विहार कॉलोनी में संजीव जोशी के 5 पारिवारिक सदस्यों के द्वारा बीती रात को जहर का सेवन कर आत्महत्या करने की प्रयास में घटी घटना के संबंध में फरियादी संजीव जोशी की रिपोर्ट पर रानी दुबे, बबली दुबे, प्रमिला और उर्मिला ओढ़ के विरुद्ध आत्महत्या के दुष्प्रेरण अंतर्गत धारा 306,34 भारतीय दंड संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसमें दोनों बच्चियों और वृद्ध महिला और ऑटो पार्ट्स व्यापारी संजीव जोशी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक परिवार का दो महिलाओं से लेनदेन था जिसके चलते पति-पत्नी,मां और उनके बच्चों ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। वहीं पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें बच्चियों ने दो महिलाओं को आरोपी बताया है। मृतक बच्चों में एक बच्ची की उम्र 21 साल और दूसरी बच्ची की उम्र 16 साल बताई जा रही है। बच्ची की मौत इलाज के दौरान हुई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई थी।