केंद्रीय सरकार ने MP को दी ढाई हजार करोड़ की सौगात

Author Picture
By Sharma Published On: March 13, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर और खरगोन में एनएच-347बीजी के इंदौरएदलाबाद खंड को फोरलेन बनाने के लिए 1162 करोड़ 80 लाख रुपये और उज्जैन-बदनावर खंड (69 किमी) के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1352 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। दोनों मार्गों की कुल लंबाई 272 किलोमीटर होगी।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क निर्माण कार्यों के लिए मध्य प्रदेश को ढाई हजार करोड़ रुपये की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार का आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

 

मध्य प्रदेश को भी इसका लाभ मिल रहा है। प्रदेश को मिली राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य मार्गों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार माना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य मार्गों के रूप में यह बहुत बड़ी सौगात है। गुणवत्तापूर्ण मार्गों के निर्माण और उन्नयन से यातायात की सुगमता के साथ ही मालवा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।