बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

Author Picture
By Sharma Published On: April 16, 2023

भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज करीब-करीबरोज बदलरहा है। लेकिन पिछले चार-पांच दिन से बड़े हिस्से मेंतापमान 40 डिग्री के आसपास ठिठका हुआ है। अब अगले तीन-चार दिन भी मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है। अगले हफ्ते कुछ स्थानों पर बादल, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। शनिवार को सबसे गर्म राजगढ़ रहा, यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस साल लगातार तीन-चार दिन से राजगढ़ सबसे गर्म है और यहां पारा उच्चतम स्तर पर बना हुआ है। दूसरी ओर मंडला, सिवनी, बैतूल सहित कुछ स्थानों पर हल्के बादल रहे साथ ही बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस समय उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसी प्रकार झारखंड से तमिलनाडु तक ओडिशा और आंध्रप्रदेश होते हुए द्रोणिका जा रही है। इसके कारण इन दिनों प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम बादल दिखाई दे रहे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 और 19 अप्रेल को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल-बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश में नर्मदापुरम संभाग के जिलों के साथ राजगढ़, बुरहानपुर,
खंडवा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया, अगले तीन चार दिन मौसम इसी तरह रहेगा। पश्चिमी।विक्षोभ के असर के कारण 18 और 19 अप्रेल को कुछ स्थानों पर हल्के बादल, गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। फिलहाल तापमान ऐसा ही बना रहेगा।