CISF जवान की तालाब में नहाते समय मौत, 2 घायल

Author Picture
By Sharma Published On: September 2, 2022

उमरिया। उमरिया में बारिश के बाद लगातार नदी तालाब और झरने उफान पर हैं। वहीं डूबने से मौतों की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। गुरुवार को पिकनिक मनाने गए CISF जवान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के किरनताल के शिवधाम तालाब में गुरुवार को सीआईएसएफ जवान जितेंद्र जाट (28) अपने 2 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के बाद पास के शिवधाम तालाब में नहाने गया और नहाने के दौरान डूब गया।

 

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जिसमें जितेंद्र जाट की मौत हो गई। वहीं 2 जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया।