CM डॉ. मोहन यादव ने दी नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं, किया ये ऐलान

Author Picture
By Desk Input Published On: January 1, 2025

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नववर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए सभी से अपने सामर्थ्य के साथ काम करने का आह्वान भी किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा,आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से मेरी प्रार्थना है कि यह वर्ष प्रदेश और देशवासियों के जीवन में अनंत खुशियां, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए, और सभी का जीवन मंगलमय हो। आइए, इस नववर्ष पर हम सभी मध्यप्रदेश के विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प लें।”

मध्य प्रदेश के विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में युवाओं, किसानों, गरीबों और नारी शक्ति के लिए चार नई मिशन योजनाएं शुरू हो रही हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि पिछले महीने डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद पर एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने अपने कार्यकाल को प्रदेश की प्रगति और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित किया।

उन्होंने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले वर्ष न केवल मौजूदा चुनौतियों का समाधान किया, बल्कि जनकल्याण और विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की नींव भी रखी। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बीजेपी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार विभिन्न स्तरों पर इन्वेस्टर समिट आयोजित की जा रही हैं, और फरवरी में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन भी किया जाएगा।