मंत्रिमंडल विस्तार से पहले CM ने दिया रात्रिभोज, ये दिग्गज नेता हुए शामिल

Author Picture
By Sharma Published On: December 20, 2023

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विंध्य कोठी पर भाजपा विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को रात्रि भोज दिया। इसमें भाजपा विधायक समेत संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

 

इसमें कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। डिनर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव समेत भाजपा विधायक शामिल हुए।

 

डिनर में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि विधायकों के साथ भोजन सामान्य है। उन्होंने कहा कि राजनीति की बात भी होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। मंत्रिमंडल को दिल्ली में आलाकमान से पूछिए।