CM शिवराज आज विस्तारक कार्यक्रम के बाद आदिवासियों के यहां करेगे ये बड़ा काम

Author Picture
By Sharma Published On: January 23, 2022

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के 10 दिवसीय बूथ विस्तारक महाअभियान में रविवार को मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी विस्तारक के रूप में बूथ केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 23 जनवरी को विस्तारक के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर जिले के देवरी विधानसभा के तहसील केसली के ग्राम बसा के बूथ क्रमांक 59 एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उमरिया के बांधवगढ़ के बूथ क्रमांक 204 पर पहुंचेंगे।

इसी प्रकार केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बालाघाट, प्रहलाद पटेल सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली, प्रदेश शासन के मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दतिया के भांडेर रोड, गोपाल भार्गव सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली, तुलसीराम सिलावट सांवेर, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर के फुनगा, भूपेंद्र सिंह सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली, कमल पटेल हरदा के खिरकिया बारंगा, गोविंद सिंह राजपूत सुरखी, बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना के जैतपुर, डा. प्रभुराम चौधरी रायसेन के रायसेन नगर, प्रेमसिंह पटेल बडवानी के पाटी, ओमप्रकाश सखलेचा जावद के रतनगढ, उषा ठाकुर इंदौर जिले के महू विधानसभा के स्व. भेरूलाल पाटीदार मंडल के विश्वास नगर शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक सात, हरदीप सिंह डंग सुवासरा के लदूना, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर के नागदा बूथ क्रमांक 186, इंदरसिंह परमार शुजालपुर नगर, रामकिशोर कांवरे बालाघाट जिले के परसवाड़ा, सुरेश धाकड़ पोहरी के बैराड के बूथ पहुंचकर बूथ विस्तारक अभियान में शामिल होंगे।

विस्तारक योजना के तहत शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग स्टेशन मंडल के बूथ नंबर 267 व 268 पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन के विस्तार में बूथ समितियों की भूमिका अहम है। पार्टी के सभी कार्यक्रम और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार इन्हीं के माध्यम से किया जाता है। समिति में सभी वर्गों, जातियों का समावेश होना चाहिए। बूथ विस्तारक योजना का उद्देश्य सक्षम बूथ बनाना है। बूथ विस्तारक योजना संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने का सार्थक प्रयास है। स्वावलंबी मंडल व सक्षम बूथ हमारा लक्ष्य है।