सीएन शिवराज ने कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता

Author Picture
By Sharma Published On: July 14, 2023

भोपाल। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब केंद्र के समान ही महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को की। राज्य के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से ही मिलना शुरू हो जाएगा। कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा जो कि अगस्त माह से दिया जाएगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में मिलेगा

सीएम शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा की है और राज्य के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। एक जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा।